हापुड़

गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक गंगा की तेज धारा में डूबे

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड़ (यूपी)  –  उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के  ब्रजघाट में उस समय हड़कंप मच गया, जब गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक गंगा की तेज धारा में डूबने लगे । यह घटना ब्रजघाट पर उस समय हुई जब लोग गणेश उत्सव के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के लिए एकत्र हुए थे । बताया रहा है कि  यह युवक मूर्ति विसर्जन के लिए गंगा में उतरे थे , लेकिन गंगा जी के  तेज बहाव के कारण वे बहने लगे । जिला प्रशासन द्वारा तैनात नाविकों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत गंगा जी में छलांग लगा दी और  तीनों युवकों को सकुशल बचा लिया ।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन की वीडियो किसी युवक ने बना ली जो अब सोशल मीडिया में वायरल है ।  इस वीडियो में नाविक तेजी से डूब रहे युवकों की ओर बढ़ते हैं और उन्हें नाव पर सुरक्षित खींच लेते हैं । इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने  नाविकों की बहादुरी की जमकर सराहना की।

हालांकि वही स्थानीय प्रशासन ने इस घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान सावधानी बरतें और गहरे पानी में न उतरें। फिलहाल, तीनों युवक सुरक्षित हैं ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button