गाजियाबाद
2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता उत्सव” मनाया गया। जिसके क्रम में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान मुख्यालय शक्ति नगर डासना सहित विभिन्न उपकेंद्रों—राजापुर, भोजपुरी, मुरादनगर, लोनी, बंथला, सरस्वती विहार, नवादा, विकास नगर, मंडोला, बादशाहपुर, बेहटा हाजीपुर, बलराम नगर, गोविंदपुरी, रोरी आदि स्थानों पर निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
इन केंद्रों पर स्वच्छता ही सेवा है के अंतर्गत पोस्टर, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे विजेताओं को निदेशक डॉ. सिंह द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कुल 432 प्रतिभागियों ने इसमें सक्रिय रुप में भागीदारी की।
डॉ. राजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी पर आधारित जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान प्रतिभागियों से किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का स्वदेशी मार्ग आज कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार है। साथ ही उन्होंने महिलाओं की शक्ति और समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निदेशक ने कहा कि उनका संदेश “जय जवान, जय किसान” आज भी आत्मनिर्भर भारत की नींव है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।


