हजारीबाग

पेलावल ओ०पी० क्षेत्र से चोरी की 17 मोटरसाईकिल एवं 01 टोटो बरामद। 07 गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक  सूचना प्राप्त हुई। कि जिले में पूर्व में मोटरसाईकिल चोरी करने वाले गिरोह द्वारा पुन चोरी की मोटरसाईकिल की खरीद-बिक्री एवं चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई हेतु अमित आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, ज्ञान रंजन, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), हजारीबाग एवं रूपक कुमार सिंह, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य एवं परिस्थिति जनक साक्ष्य के आधार पर संभावित ठिकानो पर छापामारी निगरानी रखी गयी। इस दौरान कुछ संदिग्ध अपराधकर्मी छडवा डैम के पास मोटरसाइकिल के साथ भ्रमनशील देखा गया। छापामारी टीम के द्वारा छडवा डैम के ब्रिज वाला एरीया में देखा गया कि कुछ व्यक्ति बाइक पर सवार होकर संदिग्ध अवस्था में रूके हुए हैं, जो पुलिस गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगे तभी छापामारी टीम के द्वारा इन्हें घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाग क्रमशः (1) मो० हुसैन अंसारी (2) इरफान अंसारी उर्फ छोटे, (3) मो० मुन्ना उर्फ ताहिर (4) तस्लीम अंसारी सभी थाना पेलावल ओ० पी० जिला हजारीबाग बताया।पकड़ाये सभी व्यक्तियों से गहराई से पूछताछ करने पर बताया गया कि सुपर स्पलेण्डर मोटरसाईकिल चोरी का है हम सभी चारों मिलकर मोटरसाईकिल चोरी करने काम करते हैं। दिनांक 16.09.2026 को छडवा मैदान बाजार से सुपर स्पलेण्डर मोटरसाईकिल चोरी किये है। बरामद मोटरसाईकिल की जाँच में यह पाया गया कि सुपर स्पलेण्डर का चोरी छडवा मैदान बाजार से किया गया है। जिस संबंध में कटकमसांडी (पेलावल ओ०पी०) थाना कांड सं0-149/26, दिनांक-16.09.2026 दर्ज किया गया हैं। इसके पकड़ाये चारों व्यक्तियों ये कड़ाई से पूछ-ताछ में यह बताया गया कि इरफान अंसारी उर्फ छोटे एवं मो० हुसैन असारी उर्फ दानिश के घर में और भी चोरी का मोटरसाईकिल रखा हुआ है एवं चोरी का मोटरसाईकिल ग्राम करमा में एक बोंडी गैराज रखा हुआ है तथा ग्राम डॉटो में एक चोरी मोटरसाईकिल जंगल झाड़ में छुपा कर रखा हुआ है। इसके अतिरिक्ति ग्राम केरेडारी के पवन कुमार साव के गैराज एवं फजरूदीन अंसारी उर्फ साहिल उर्फ छोटु के गैराज में करीब 8-9 चोरी का मोटरसाईकिल हमलोगों द्वारा बेचा गया है। पकड़ाये सभी चोरों की निशानदेही पर विशेष अभियान चलाते हुये जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 17 चोरी का मोटरसाईकिल एवं 01 टोटो वाहन को बरामद किया गया है। इस संदर्भ में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध काण्ड वर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है। गिरफ्तारी में से(1) गो० हुसैन अंसारी उर्फ चानिश, उम्र-22 वर्ष, पे० स्व० रियाज, शा० लेदरी गुहल्ला थाना पेलावल ओ०पी० जिला हजारीबाग (2) इरफान अंसारी उर्फ छोटे, उम्र-27 वर्ष, पिता गो० अब्बास सा० लेवरी मुहल्ला, थाना घेलावल औ०पी०, जिला-हजारीबाग (3) मो० मुन्ना उर्फ ताहिर उम्र 24 वर्ष, पिता-अब्दुल लतिफ सा० मोगीन मुहल्ला, थाना-पेलावल ओ०पी० जिला हजारीबाग (4) तस्लीग अंसारी उम्र-25 वर्ष पिता मो० अब्बास सा० लेदरी मुहल्ला, धाना पेलावल ओ० पी० जिला हजारीबाग (5) सरफराज आलम पिता हैदर अली सा० लेदरी मुहल्ला थाना पेलावल जिला हजारीबाग (6) पवन कुमार साव, उम्र 27 वर्ष, पिता डेगल साय, सा० थाना केरेडारी जिला हजारीबाग। (7) फजरूदीन उम्र-करीब 25 वर्ष पे० अमीन अंसारी सा० थाना केरेडारी जिला हजारीबाग। शामिल हैं। इन सभी चोरों के पास से चोरी का मोटरसाईकिल 17 पिस चोरी का टोटो 1 पिस मोबाईल 2 पिस बरामद किया है। इस छापामारी दल में मुख्य रूप से अमित आनंद भा०पु०से०, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव ज्ञान रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, हजारीबाग। रूपक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग। सपन कुमार महथा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल। चन्द्रशेखर कुमार, थाना प्रभारी सदर थाना। बिट्टू रजक, ओ०पी० प्रभारी, पेलावल ओ०पी०। निशांत केरकेट्टा, थाना प्रभारी लोहसिंघना थाना। नामधारी रजक, थाना प्रभारी कोरी थाना। श्रवण कुमार ओ०पी० प्रभारी पदमा ओ०पी०। मुकेश कुमार सिंह थाना प्रभारी, मु‌सिल थाना हजारीबाग। टिन्कु कुमार सिंह, केरेडारी थाना हजारीबाग। प्रमोद कुमार राय, पेलावल ओ०पी०, हजारीबाग। सरोज कुमार, थाना प्रभारी, कटकमदाग। अनुपम प्रकाश, थाना प्रभारी, कटकमसांडी। तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी व थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button