हल्दी-कुमकुम श्रृंगार उत्सव सिद्धिविनायक मंदिर में धूम-धाम से सम्पन्न हुआ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : शुक्रवार को घंटाघर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में सिद्धि विनायक मंडल द्वारा भगवान श्री गणेश,रिद्धि सिद्धि माता का हल्दी और कुमकुम से भव्य श्रृंगार बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा भाव से किया गया। इस अवसर पर रिद्धि-सिद्धि माता को सुहाग का समान अर्पित किया सदस्यों ने सुहागनों को सिंदूर लगाया और सुहाग का समान भेंट किया और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर गणपति बप्पा की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में कानपुर की कई प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं,महिला मंडलों एवं विशेष रूप से महाराष्ट्र मंडल, कानपुर के सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को और भी वृहद व भव्य बना दिया। मंडल की संयोजिका सुनैना ने बताया कि यह शुभ कार्य हम सभी मिलकर प्रतिवर्ष करते हैं,जिसमें भगवान को सुहाग सामग्री अर्पित की जाती है। वही अंत में सभी उपस्थित भक्तों को सुहाग सामग्री वितरित की गई और गजानन के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर मंडल की अध्यक्षा रीता गुप्ता,सुनैना के साथ अंजली गुप्ता,माधुरी गुप्ता,रंजना गुप्ता,अर्पिता गुप्ता,दीपिका गुप्ता,लवली गुप्ता,श्वेता गुप्ता,नीतू सहित सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे।



