हाय रे सिस्टम, जान जोखिम में डालकर बच्चे पढ़ने को मजबूर, टूटी छतों और गिरते प्लास्टर के बीच चल रही है ‘शिक्षा
Alas, the system forces children to risk their lives to study, education continues amidst broken roofs and falling plaster.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। मैथन स्थित डी वी सी लेफ्ट बैंक प्राइमरी स्कूल की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर है। स्कूल भवन में बड़ी दरारें, छत से पानी का रिसाव, जगह-जगह गिरता प्लास्टर, टूटे दरवाज़े-खिड़कियाँ और झाड़ियों से भरा शौचालय , बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य सभी पर गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि यह स्थिति कई बरसों से इसी प्रकार बनी हुई है। बीबीसी मैथन एवं बी डी ओ कार्यालय को कई बार लिखित शिकायत पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की मरम्मत या सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। स्कूल में लेफ्ट बैंक, कल्याणीश्वरी, जमीनकुरी सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों से भी बच्चे प्रतिदिन पढ़ने आते हैं। रसोई भवन होने के बावजूद भोजन अन्य कमरों में बनाया जाता है साफ सफाई कर्मचारी नहीं है और विद्यालय परिसर में मधुमक्खियों मौजूद हैं, जो किसी बड़े हादसे की आशंका को और बढ़ाते हैं। डी वी सी की सी एस आर( कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) नीति में शिक्षा, बच्चों की सुरक्षा और स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार को प्राथमिकता दी गई है तथा कंपनीस एक्ट 2013 के अनुसार सी एस आर के तहत सामाजिक विकास के लिए खर्च अनिवार्य है।



