जालौन

तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

दुर्गा मंदिर के पास चला बुलडोजर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। शनिवार को कालपी क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।
अभियान के तहत एनएच-27 को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से सड़क की सीमा में बने अस्थायी और स्थायी निर्माणों को हटाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यह कार्रवाई बेहद आवश्यक है। लंबे समय से सड़क किनारे दुकानों, ठेलों और अन्य निर्माणों के कारण जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी हुई थी। इस अभियान का संचालन प्रोजेक्ट हेड उत्तम सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में संबंधित विभागों की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई को अंजाम दे रही है। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि सड़क चैड़ी और अतिक्रमण मुक्त होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। हालांकि, कुछ दुकानदारों ने अपनी रोजी-रोटी पर असर पड़ने की बात भी कही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और एनएच-27 की पूरी सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button