खैरथल

पंचायत चुनाव 2026 : राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक डॉ. गुंजन सोनी का रहेगा भिवाड़ी में प्रवास

आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायतों के लिए दूरभाष एवं मोबाइल नंबर जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. गुंजन सोनी का प्रवास नगर निकाय चुनाव-2026 के दौरान निर्धारित न्यू गेस्ट हाउस, भिवाड़ी के कक्ष संख्या 101 में रहेगा।
पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के लिए पर्यवेक्षक के कार्यालय में दूरभाष नंबर 01493-299360 एवं मोबाइल नंबर 7737316626 जारी किया गया है। आमजन एवं संबंधित पक्ष इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
पर्यवेक्षक के लिए लाइजनिंग अधिकारी के रूप में श्री गुरदीप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, रीको भिवाड़ी-2 को नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 7688903089 है।
क्षेत्रीय प्रबंधक, रीको भिवाड़ी-2 ने बताया कि आमजन पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर निर्धारित संपर्क नंबरों पर सूचना दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button