अमरोहा
अमरोहा में अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़
मुरादाबाद के दो तस्कर गिरफ्तार, 4 तमंचे और 15 कारतूस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद कि देहात पुलिस ने रायपुर बाइपास चौराहे से दो अंतर्जनपदीय अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद जकी और फहीम मुरादाबाद जिले के थाना छजलैट क्षेत्र के मूढाखेड़ी के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों से तीन तमंचे 315 बोर के और एक 12 बोर का बरामद किया है। इसके साथ 14 कारतूस 12 बोर के और एक 315 बोर का भी मिला है। आरोपियों से एक सैमसंग मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी किसी व्यक्ति को अवैध हथियार सप्लाई करने जा रहे थे। सर्किल सीओ अवधभान सिंह भदोरिया के अनुसार थाना अमरोहा देहात में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



