मेरठ

छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश के द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न बोर्डो से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों एवं 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में पदक विजेता छात्र-छात्रा खिलाड़ियों को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

विकास भवन सभागार में उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 में जनपद स्तर पर चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं एवं 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में रजत एवं कांस्य पदक विजेता छात्र-छात्राओ को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। इस मौके पर राज्यमंत्री, (ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग) सोमेन्द्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल के 09, इण्टरमीडिएट के 10 मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार प्रति विद्यार्थी कोषागार के माध्यम से विद्यार्थी के बैंक खाते में, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पवित्रा द्वारा किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button