बाराबंकी
शार्ट सर्किट से लगी कार में आग 50 वर्षीय बैनामा लेखक की जलकर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। माँ से मिलने के लिए निकले एक 50 वर्षीय बैनामा लेखक की माँ की छाव के कुछ फ़ासले से पूर्व चलती कार मे लगी आग से जलकर मृत्यु हो गयी बेटे के इंतजार मे बैठी वृद्ध माँ बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गयी सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर निवासी 50 वर्षीय राजनरायण वर्मा पुत्र मेवालाल जो बाराबंकी रजिस्ट्री कार्यालय मे बैनामा लेखक का कार्य करते है तथा शहर के मोहल्ला विजयनगर मे पत्नी के साथ रहते है। रविवार को अपनी वृद्ध माँ से मिलने के लिए अपनी बैगनार कार नंबर यूपी 41 आर 8292 से निकले थे और पहले बघौरा चौराहे पर स्थित अपने छोटे भाई रिंकू वर्मा की हार्डवेयर की दुकान पर गये भाई से मिलने के बाद राजनरायण वर्मा हाइवे से बरियारपुर गाँव जाने वाली सड़क पर जा रहे थे गाँव एव माँ से चंद फ़ासले पर ही अचानक कार मे आग लग गयी और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गयी चारो तरफ से आग से घिरी कार से राजनरायण वर्मा निकल नही पाए और कार मे ही जल कर मृत्यु हो गयी।
सूचना मिलते ही सीओ सदर आलोक पाठक, थानाध्यक्ष सफदरगंज अमर चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया लेकिन तब तक राज नारायण वर्मा की मौत हो चुकी थी। सफदरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की एक पुत्री व एक पुत्र है पुत्री की शादी हो चुकी है तथा पुत्र चेन्नई मे पढ़ाई कर रहा है ।



