अमरोहा
कलकत्ता में मजदूरी करने गए युवक की मौत
अमरोहा के सरजीत ने फांसी लगाई, एक घंटे पहले भाई से हुई थी बात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम ककराली माफी के 25 वर्षीय सरजीत सिंह ने कलकत्ता में फांसी लगाकर जान दे दी। सरजीत अपने गांव के ठेकेदार शेर सिंह और अन्य युवकों के साथ मजदूरी के लिए कलकत्ता गए थे।
सरजीत शुक्रवार को ही कलकत्ता के नरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र में लकड़ी का सेटअप लगाने के काम के लिए पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अपने भाई से फोन पर बात की थी। इसके एक घंटे बाद ही वह अपने कमरे में फंदे पर लटके मिले।
मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा पांच भाई हैं। सरजीत तीसरे नंबर का बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन कलकत्ता के लिए रवाना हो गए। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार सरजीत एक सीधा-साधा और मेहनती युवक था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
कलकत्ता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। युवक की असामयिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर है।



