बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीसी मनीष कुमार ने की शिरकत
DC Manish Kumar participated in the program organized under the Child Marriage Free India Campaign. Open in Google Translate •

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 27 नवंबर 2025 को पाकुड़ जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान से सम्बन्धित कार्यक्रम की गई। इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पिछले 27 नवंबर 2024 को गई थी। इसी का एक वर्ष पुरा होने के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी विद्यालय आवासीय, गैर आवासीय, मदरसा, कस्तूरबा सभी विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत मानने/ बनाने से संबंधित शपथ लेने एवं इस विषय पर क्विज, पेंटिंग, वाद-विवाद का निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम का जिला स्तर पर CM SOE KGBV school विद्यालय, पाकुड़ में मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति विद्यालय के वार्डन वन्दना सिंह, जिला बाल संरक्षण टीम, पीरामल फाउंडेशन से मीना ठाकुर, Association for Voluntary Action से मनिदीपा साहा, पीसीआई से अनीस अंसारी, चाइल्ड लाइन टीम एवं जन लोक कल्याण परिषद से कुंदन प्रमाणिक के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से की गई। मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के दो बच्चीयों द्वारा बाल विवाह से संबंधित कुछ बातें बताई गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा वर्तमान में चल रहे हैं बाल विवाह से संबंधित लड़कियों के बारे में बताया गया बच्चों को उससे बचने और पढ़ाई पर ध्यान देने से संबन्धित बताई गई। उपायुक्त द्वारा बात तो करनी होगी के तहत सभी बच्चों के साथ बाल विवाह, बाल मजदूरी, मासिक धर्म, सेफ टच अनसेफ टच और मानसिक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगत के ऊपर विस्तारपूर्वक बताया गया। उपस्थित सभी बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने से मोटिवेट किया गया। विद्यालय की बच्चीयों द्वारा बनाई गई रंगोली, पेंटिंग का उपायुक्त द्वारा काफी तारीफ की गई। बेहतर प्रदर्शन के लिए मनोबल को बढ़ाया गया।



