खैरथल

प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा करेगें वृक्षारोपण महाअभियान की शुरूआत

जिलें मे 15 लाख पेंड़ लगाने का लक्ष्य

 नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
 खैरथल -तिजारा : शनिवार को प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में कृषि उपज मंडी, खैरथल-तिजारा में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 1100 पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं /कार्यक्रमों, विभिन्न विभागों द्वारा अर्जित विशेष उपलब्धियों, संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिले के लिए 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसमें से अब तक 1,44,826 पौधे लगाए जा चुके हैं। साथ ही अग्रिम मृदा कार्य के तहत जिले में 5 लाख गड्ढे तैयार कर लिए गए हैं।हरियाली तीज (27 जुलाई) के अवसर पर राज्य स्तर पर 2.5 करोड़ पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है, जिसमें खैरथल-तिजारा जिले को 2 लाख पौधों का लक्ष्य दिया गया है। जिले में विशेष तैयारी के तहत 3.5 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें भिवाड़ी स्थित प्रस्तावित नगर वन ‘ए’ में मियावाकी पद्धति से 50,000 पौधे लगाए जाएंगे, जहां वन महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।
इस महाअभियान में जिला कलेक्टर ने निजी संस्थान, औद्योगिक इकाइयां, स्वयंसेवी संगठन और आमजन से अपनी सक्रिय भागीदारी की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button