खैरथल
व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने सुभाष नगर के सैकड़ो वर्ष पुराने रास्ते को रेलवे द्वारा बंद किये जाने पर जताई नाराजगी
एजीएम रेलवे से रास्ता खोलने की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : शहर के रेलवें स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर दो से बाहर निकलने वाले आम रास्ते को रेल विभाग द्वारा बंद कर दीवार ख़डी कर देने से नाराज शहर वासियो ने सयुंक्त व्यापार महासंघ की अगुवाई में खैरथल आये एजीएम को ज्ञापन देते हुए रास्ता खोले जाने की मांग की है !
ज्ञापन में बताया सुभाष नगर कुठली साइड जाने वाला आम रास्ता सैकड़ो वर्षो से खुला हुआ था लेकिन बुधवार को रेलवे के जीएम आने की सुगबुगाहट से विभाग द्वारा दीवार ख़डी कर दी!
विदित रहे शहर के रेलवे स्टेशन के दोनों और घनी आबादी है तथा मध्य में रेलवे स्टेशन है ऐसे में प्लेटफार्म नंबर दो की और से आने वाले यात्रियों को रेल फाटक क्रास कर मातौर रोड अग्रसेन सर्किल से घूम कर प्लेटफार्म नंबर एक की और से आना पड़ेगा!दैनिक रेल यात्रियों समेत अनेको संगठनों के लोगो ने रेलवे के उच्च अधिकारियो को पत्र लिखकर रास्ता खोले जाने की मांग की है!
इस मौके पर पूर्व चेयरमेन रोहिताश जाटव, संजय जाटव, नेमीचंद बंजारा, मोतीलाल खंडेलवाल सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे!


