मथुरा

शिव पूजा के लिए धतूरा तोड़ने गई 17 साल की किशोरी की दूसरी बार काटने से हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की कृष्णा पुरम कॉलोनी में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां की 17 किशोरी वर्षीय तन्नू अग्रवाल को 15 दिनों में दो बार सांप ने काटा। दूसरी बार के काटने से उनकी मौत हो गई। तन्नू अग्रवाल प्रेमचंद अग्रवाल की पुत्री थीं। करीब 15 दिन पहले वह नरसी बिहार कॉलोनी में गई थी। वहां उन्हें पहली बार सांप ने काटा था। परिजनों ने डॉक्टर और देसी इलाज से उनका उपचार कराया था। शिव पूजा के लिए रविवार सुबह 11 बजे तन्नू घर के पास एक प्लॉट में धतूरा तोड़ने गई थी। वहां उन्हें दोबारा सांप ने काट लिया। उन्होंने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उन्हें स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान शाम करीब 4 बजे तन्नू की मौत हो गई। इस घटना से परिवार और कॉलोनी में शोक की लहर है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button