ललितपुर

संस्कार भारती की प्रांतीय धरोहर यात्रा का भव्य स्वागत एवं गोष्ठी सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर : संस्कार भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय धरोहर यात्रा का स्वागत एवं गोष्ठी कार्यक्रम शनिवार को नगर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में धरोहर यात्रा के अंतर्गत पहुँचे संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री श्री सुरेंद्र पांडे तथा प्रांतीय धरोहर एवं कला प्रमुख श्री अखिलेश पांडे का भव्य स्वागत किया गया।
वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजकुमार जैन ने अतिथियों का माल्यार्पण, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इसी क्रम में इंटैक चैप्टर अध्यक्ष श्री संतोष शर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यटन मित्र श्री रविंद्र दिवाकर को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के अध्यक्ष श्री बृजमोहन संज्ञा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महामंत्री के.के. पाठक एवं संरक्षक श्री गोविंद नारायण व्यास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जनपद के प्रसिद्ध कवि श्री अखिलेश शांडिल्य द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। तत्पश्चात श्री संतोष शर्मा व श्री रविंद्र दिवाकर ने देवगढ़ के दशावतार मंदिर, नीलकंठ मंदिर, पाली, भारत, दुर्ग तालबेहट सहित क्षेत्र के प्रमुख धरोहर स्थलों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इसके बाद वरिष्ठ समाजसेवियों एवं चिकित्सकों — डॉ. राजकुमार जैन, डॉ. दीपक चौबे, श्री कन्हैया नामदेव, डॉ. दीपा सिंधी, श्रीमती मंजू कटारे आदि ने जनपद ललितपुर के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में यात्रा दल को अवगत कराया।
इस अवसर पर संस्कार भारती के उपाध्यक्ष श्री रमेश पाठक, रविंद्र पंडित, लक्ष्मीनारायण शर्मा, श्री सुदेश सोनी, श्री महेश नामदेव, श्री बृजेश शर्मा, श्री सर्वेश श्रीवास्तव, श्री नामदेव समाज मंदिर के अध्यक्ष श्री दीपक पटवारी, तथा इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया से श्रीमती पुष्पा झा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रेषक
बृजमोहन संज्ञा अध्यक्ष संस्कार भारती ललितपुर
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button