गोरखपुर

राजा-रंक,फकीर सभी सरयू के तीर

सूर्य षष्ठी पर सरयू-तरैना व कुंड तालाबों पर जुटे श्रद्धालु

 कमर तक पानी में खडे होकर की सूर्यदेव की उपासना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
   गोरखपुर : कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाये”, “ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से,ओह पर सुगा मेंड़राय,
“कबहूं ना छूटी छठि मइया,हमनी से बरत तोहार आदि गीतों की इस गूज में भी  निष्ठा,समर्पम,श्रद्धा। छठी माता की पूजा में न ऐश्वर्य का बोध,न धन का,न चेहरे पर कोई आहंकार भाव, न कोई ताव, बस एक ही ललक कि छठि मइया सबका कल्याण करो, हमें निहाल करो। जिनके घरों में रोजमर्रा का काम करने के लिए नौकर चाकर होते हैं वे भी आज छठि मइया के पूजन के लिए सिर पर दउरी लिए नंगे पांव चले जा रहे थे नदी,तालाबों की ओर, जिनके पांव कालीनों पर नहीं टिकते उनके वही पैर आज ऊबड़-खाबड़ सड़कों को नापते रहे। क्या राजा क्या रंक और फकीर सभी सरयू के तीर। सरयू तट पर एक तरफ करोडपति का परिवार पूजन में व्यस्त तो ठीक उसी के बगल में रोज कुंआ खोदने और पानी पीने वालों का परिवार पूजन में मगन। सरयू तट पर यह सनातनी विरासत यह बता रही थी कि मान्यताएं, परम्पराएं,श्रद्धा, निष्ठा, भौतिकता की चकाचौंध में भी अपना राग नहीं तोडती साथ नहीं छोड़ती। हमारी सनातनी विरासत का मजबूत नमूना या यह कहे कि पूर्वजों की यह थाती गाढ़ी है। यह राग सुनाती है कि न कोई छूत है न अछूत है, न अमीर है न गरीब है। क्योंकि हम सब भगवान के करीब है। सरयू तट पर लाखों की भीड़, बच्चों, बूढ़ों, जवानों की जुटान, दडरी में फल और पकवान, मांग में चमकता सिंदूर, बहुत सकून देती सरयू जल की बूंद, मांथे पर ईख का बोझ, समर्पण की सोच बस यही राग अलाप है,जिन्दगी है, इसी रूप में छठ मईया की आराधना है बंदगी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button