नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट बरई पंचायत भवन में मुखिया विजय कुमार रवि की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। इस कार्यक्रम में नावाडीह पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने कहा की भगवान बिरसा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातु गांव में हुआ था। इन्हें प्यार और सम्मान से ‘धरती आबा’ (धरती के पिता) कहा जाता है।
हर साल इनकी जयंती इसलिए मनाते हैं क्योंकि इन्होंने ब्रिटिश शासन और ज़मींदारी प्रथा के खिलाफ उलगुलान (मुंडा विद्रोह) का नेतृत्व किया था और जल, जंगल व ज़मीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
बरई पंचायत समिति प्रतिनिधि कालेश्वर रविदास ने कहा की भारत सरकार ने वर्ष 2021 में उनके जन्मदिन (15 नवंबर) को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी, ताकि जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सम्मान दिया जा सके। मौके पे उप मुखिया जागेश्वर महतो,वार्ड सदस्य नंदलाल साव, वार्ड सदस्य प्रदीप महतो,हरि महतो, हेमलाल महतो, मेघनाथ तुरी,जालेश्वर साव, संतोष अग्रवाल, वासुदेव साव ,हेमंती देवी, अन्य लोग उपस्थित थे।



