सिंगरौली
पिया मेहंदी लिया द मोती झील से, जाके साइकिल से न – शालिनी श्रीवास्तव
एनसीएल दुद्धिचुआ की महिलाओं ने अम्बेडकर भवन खड़िया में सावन पर खूब एंजॉय की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सावन महीने लगते ही प्रकृति अपना स्वरूप हरियाली , मनमोहक दृश्य को देखकर लोगो एवं महिलाओं ने इस माह को अपने जीवन में यादगार बनाने के लिए महिलाएं हरे रंग की थीम , सोलह श्रृंगार के साथ भरपूर एंजॉय कर रही है वही भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ण हो प्रसन्न करने के लिए शिवालयों में लोगो , महिलाओं की खूब भीड़ एकत्रित हो रही है । इसी क्रम में बता दे कि एनसीएल दुद्धिचुआ की महिलाओं ने बीते दिन अंबेडकर भवन खड़िया में सावन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर भरपूर आनंद ली । कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर की महिलाओं ने हरे रंग की थीम के साथ हरे रंग की साड़ी , चूड़ी , बिंदी सहित सोलह श्रृंगार कर सावन गीत , सिंगल एवं समूह में डांस , फोटोज क्लिक कर बीच बीच में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ खूब आनंद ली ।
वही शालिनी श्रीवास्तव ने पिया मेहंदी लिया द मोती झील से, जाके साइकिल से न … सावन भादों के झुकी अंधियरिया चले हो आयें न , मोरे पिया परदेसिया चले हो आयें न तथा प्रिया द्विवेदी , स्वाति सिंह , शिल्पी पांडेय , बीनू सिंह , नीरजा सिंह , चारु सिंह , एवं अनीता सिंह ने … मोरनी बागा मा बोले आधी रात मा …. तथा सपना सिंह , अंकिता सिंह , संध्या यादव , पूनम सिंह ने … थम के बरस ओ जरा थम के बरस गाने पर और म्यूजिकल चेयर , नींबू चम्मच गेम कर सभी महिलाओं ने डांस करके खूब आनंद ली और सावन महोत्सव को मुस्कान के साथ जीवन में यादगार बनाई । बता दे कि शाम को मंदिरों , घरों में महिलाएं संगीत कार्यक्रम , भजन , कीर्तन , नृत्य कर , हर हर महादेव नारे लगाकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करती है और सावन महीने का खूब आनंद लेती है और भगवान भोलेनाथ से महिलाएं परिवार में सुख , शांति , समृद्धि बनी रहे प्रार्थना करती है ।



