लातेहार

नचना गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पहुंचने का रास्ता नहीं, मरीजों और चिकित्सकों को हो रही भारी परेशानी

There is no way to reach Ayushman Arogya Mandir in Nachna village, patients and doctors are facing a lot of trouble

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बारियातू प्रखण्ड मुख्यालय अंतर्गत नचना ग्राम में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का संचालन तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए अब तक समुचित सड़क या पथ का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे मरीजों और चिकित्सकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आरोग्य मंदिर तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से कच्चा है और बारिश के मौसम में कीचड़ व फिसलन के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। मरीजों को, खासकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को, फिसलते-संभलते आरोग्य मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सा सुविधा शुरू होने से इलाज की सहूलियत तो मिली है, लेकिन रास्ता न होने के कारण अस्पताल तक पहुंचना ही एक बड़ी चुनौती बन गया है। बारिश के दिनों में यह मार्ग कीचड़ से लथपथ हो जाता है, जिससे गिरने- फिसलने की घटनाएं आम हो गई हैं। आरोग्य मंदिर में पदस्थापित सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) सेलिना एक्का ने बताया कि रास्ता नहीं होने से मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है, खासकर प्रसवकालीन महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या की सूचना विभाग को दे दी गई है।ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोग्य मंदिर तक पक्के रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र का लाभ लोगों को बिना किसी बाधा के मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button