खैरथल

खैरथल की समस्याओं को लेकर व्यापार कमेटी ने केबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन दिया

रेलवे फाटक 93 पर ओवरब्रिज का काम शुरू करने मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : व्यापार कमेटी खैरथल ने खैरथल तिजारा जिले के प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को ज्ञापन सौप खैरथल की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की कमेटी अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बताया कि मंत्री महोदय को खैरथल में प्याज मण्डी बनाने और रेलवे फाटक 93 पर स्वीकृत ओवरब्रिज के निर्माण शुरू करवाने बाबत मांग पत्र दिया गया है
ज्ञात रहे खैरथल मे रेलवे ब्रिज स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है खैरथल के आमजन,सामाजिक संस्थाओं की यह पुरानी मांग रही है सांसद रहे ,विधायक बाबा बालक नाथ ने भी इस मुद्दे को संसद मे जोरदार ढंग से उठाया था यहां के लोग हर स्तर पर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। दिल्ली-जयपुर  रेलवे लाइन पर ट्रेनों का अधिक दबाव रहता है। इस कारण रेलवे रोड फाटक दिनभर में कई बार बंद रहता है। इससे किशनगढ़ रोड़ और मातोर रोड़  मार्ग , फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। फाटक खुलते ही वाहन रेल पटरियों पर पहुंच जाते हैं और जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात सामान्य होने में करीब आधा घंटा लगता है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।व्यापारी,विधार्थी,आमजन को रोजाना इस समस्या से दो चार होना पड़ता है बरसात मे जब अण्डर ब्रिज मे पानी भर जाता है तो ये समस्या ओर भी कष्टकारी हो जाती है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button