पाकुड़

फुटबॉल फाइनल मुकाबला में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम

Julie Christmani Hembram arrived as the chief guest in the football final match.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते मंगलवार को छात्र मिलन संघ खजुरडंगाल पाकुड़िया की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 24 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने फुटबॉल उछाल कर उदघाटन किया। फाइनल मैच एफसी चंपा गाड़ और सोरेन स्टार डुमरिया के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी शॉर्ट में एफसी चंपा गढ़ ने जीत दर्ज की। वही जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने हेमन्त सोरेन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिला परिषद अध्यक्ष ने शिक्षा ही जीवन की ज्योति है पर जोर देकर खेल देखने आए अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने का अपील किया। वही विजेता टीम एफसी चंपा गाड़ को मुख्य अतिथि ने 15000 हज़ार रूपये नगद देकर सम्मानित किया एवं उप विजेता टीम को 10000 रूपये नगद देकर पुरस्कृत किया। फाइनल में मुख्य रूप से गांव के ग्राम प्रधान विकास सोरेन, क्लब के अध्यक्ष विकास हेंब्रम, सचिव देवीधन किस्कू, संजय हांसदा, साहेब सोरेन, चार्लस किस्कू, जीवन मरांडी, आदि ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button