बेतुल
बैतूल छह माह की सैन्य ट्रेनिंग पूरी कर लौटे जवान का पूरे गांव ने किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। भारतीय सेना में चयनित होकर छह माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद ग्राम रामपुर माल निवासी जवान सुखदेव परते पिता जगराम परते जब अपने गृह ग्राम पहुंचे तो पूरे गांव ने उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया।
सुखदेव परते ने भारतीय सेना की छह माह की कठिन और अनुशासित ट्रेनिंग बिहार स्थित आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में पूरी की है। प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के युवाओं का सेना में चयन और प्रशिक्षण पूरा करना अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
गृह ग्राम पहुंचने पर जवान सुखदेव परते का माता-पिता, परिवारजनों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य सेवा की कामना करते हुए कहा कि देश की रक्षा का दायित्व निभाने वाले जवान पूरे समाज के लिए सम्मान और गर्व का विषय होते हैं।
स्वागत कार्यक्रम में सरपंच संतोष वाड़िवा, पूर्व जनपद सदस्य संतोष पंद्राम, डॉ. राहुल यादव, रामभरोश पंद्राम, सत्यकाम परते, रामपाल धुर्वे, रिन्ता धुर्वे, संजू धाकड़, दिलीप यादव भोपाल, लक्ष्मण यादव, पवन यादव, आशाराम इवने, धनपाल धुर्वे, राजेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने जवान सुखदेव परते को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




