सीकर

ठीकरिया गांव में आठ दिन सेआया कच्चरा उठाने वाला ट्रैक्टर

ठेकेदार नहीं दे रहा ढेड माह से वेतन, ग्रामीणों मेंअक्रोश व्याप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बावड़ी। एनएच. 52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया में करीब आठ दिन से घरों का कच्चरा संग्रहण नहीं होने से ग्रामीणों में अक्रोश व्याप्त हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में कच्चरा संग्रहण करने के लिए ठेकेदारों द्वारा नियोजित कर्मचारी लगाये गये है। ग्रामीणों का कहना है कि ठीकरिया, शाहपुरा, समोता का बास सहित अन्य ढाणियों में आठ दिन बीत जाने के बाद भी कच्चरा संग्रहण करने वाले नहीं आये। ऐसे में घरों में काफी कच्चरा एकत्रित होने से परेशान हो रहे है। नियोजित कर्मचारी का कहना है कि ठेकेदार द्वारा ढेड माह से वेतन भुगतान नहीं किया। ऐसे में ट्रैक्टर में तेल कैसे डलवाये। इतना ही नहीं परिवार को पालना मुश्किल हो रहा है। गांव की गली मौहल्लों की नालीयां, सडक़ सफाई नहीं होती है। कुछ लोग तो स्वयं नाली सफाई करते है। कुछ लोग पैसे देकर नाली सफाई करवाई जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते समस्या बनी हुई है। ग्राम विकास अधिकारी अनीषा कंवर ने बताया कि ग्रामीणों की बार बार शिकायत आ रही थी। ठेकेदार से दूरभाष से वार्ता की तो आगे से ही भुगतान नहीं होने के कारण नियोजित कर्मचारीयों को भुगतान नहीं होने की जानकारी दी। वर्तमान में नियोजित कर्मचारीयों को बुधवार को राशि भुगतान कर दिया गया है। आगे से ऐसी समस्या दुबारा नहीं होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button