अमरोहास्वास्थ्य

मिनी स्टेडियम अमरोहा में योग करने जुटे सैकड़ों लोग

प्रभारी मंत्री केपी मलिक बोले- योग भारतीय संस्कृति की देन, मन रहता है शांत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा :  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को अमरोहा के मिनी स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
स्टेडियम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास किया। प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की देन है। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को भी शांत करता है।
कई स्थानों पर कार्यक्रम उन्होंने लोगों से योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। जिले में कई अन्य स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे जिले में योग दिवस को लेकर उत्साह और जागरूकता का माहौल दिखा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button