अमरोहा
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक घायल गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा कोतवाली हसनपुर नगर क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार घायल को राहगीरों के द्वारा निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है ।कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी प्रसादी नगर से काम निपटाकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बाईपास मार्ग स्थित गैस एजेंसी के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे दूसरी बाइक से टक्कर हो गई ।टक्कर लगते ही प्रसादी सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों के द्वारा घायल को नजदीक के नीजि चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया मौका पाकर दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है



