गाजियाबाद

लोनी में पशु सेवाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

भारत पशुधन ऐप पर डेटा अपलोडिंग में लापरवाही पर सख्ती, अनुशासनहीनों पर होगी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी, गाजियाबाद। विकासखंड लोनी के अंतर्गत सभी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं, मैत्री, पशु मित्र एवं पैरावेट की समीक्षा बैठक पशु चिकित्सालय लोनी में आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ‘भारत पशुधन’ ऐप पर डेटा एंट्री व अपलोडिंग की प्रक्रिया पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

डेटा अपलोड न करने वालों पर सख्त चेतावनी

समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई पशुमित्र भारत पशुधन ऐप पर अपने कार्यों का डेटा समय पर अपलोड नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण रिकॉर्ड में असंगति और मानदेय भुगतान में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस पर सभी को निर्देश दिए गए कि वे अपने कार्यों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

बिना पशु चिकित्सक के निर्देशन में कार्य अवैध माना जाएगा

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक पशुमित्र को अपने क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी या पंजीकृत पशु चिकित्सक के निर्देशन में ही कार्य करना होगा। उनके अभाव में की गई कोई भी पशु सेवा अवैध और दंडनीय अपराध मानी जाएगी। सभी पशुमित्रों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्रीय अधिकारी से नियमित संपर्क में रहें।

अनधिकृत कार्य करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई

ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए जो बिना अनुमोदन या पशु चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में कार्य कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम के माध्यम से उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण प्राप्त कर भी सेवाएँ न देने वालों से वसूली होगी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो पशुमित्र, पैरावेट या मैत्री प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद विभागीय सेवाएँ नहीं दे रहे हैं, उन्हें विभागीय सामान लौटाना होगा तथा प्रशिक्षण पर व्यय धनराशि की वसूली की जाएगी। अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कुल 27 पशुमित्रों ने प्रतिभाग लिया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button