रामपुर शाहबाद
टीडी अभियान को सफल बनाने के लिए धर्म गुरुओं की बुलाई बैठक डॉक्टरो ने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद।चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरके चंदेल की अध्यक्षता में 1 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक चलने वाले टीडी अभियान को सफल बनाने के लिए धर्म गुरुओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आर के चंदेल द्वारा बताया गया कि टीडी अभियान के दौरान 10 वर्ष व 16 वर्ष के उन बच्चों को टीडी का टीका लगाया जाएगा जिनको पिछले अभियान अप्रैल 2025 में किसी कारण से टीडी का टीका नहीं लग पाया।यह टीका कक्षा 5 ब कक्षा 10 के बच्चों को सभी स्कूलों और मदरसों में जिन बच्चों की उम्र 10 वर्ष या 16 वर्ष पूरी हो गई है।उनको लगाया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरके चंदेल द्वारा धर्म गुरुओं से अपील की गई कि टीका एकदम सुरक्षित है।सभी धर्म गुरु अभियान को सफल बनाने में हमारा सहयोग करें।क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य है।उनकी सेहत का ख्याल रखना हमारा और बच्चों के अभिभावकों की जिम्मेदारी है।
बीएमसी शादाब अली द्वारा बताया गया । ब्लॉक शाहबाद में अब तक गलघोंटू के लगभग 7 केस आए है जिसमें 3 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है।अगर समय के अनुसार बच्चों का टीकाकरण करा लिया जाए तो हमारे बच्चे 12 जानलेवा बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस बी,टीवी,पोलियो, काली खांसी,गलघोंटू,टेटनस, हीमोफिलिसइन्फ्लूएंजा ,दस्त ,निमोनिया,खसरा,जापानी इंसेफेलाइटिस, रतौंधी आदि से सुरक्षित रहेंगे।साथ ही सभी धर्म गुरुओं से अपील की गई कि जुमा की नमाज़ में खुतबा के दौरान टीडी अभियान को सफल बनाने के लिए मस्जिद से अपील करने का कष्ट करें। जिससे अभियान को सफल बनाने में काफी मदद मिलेगी। बैठक में उपस्थित शाही इमाम मुफ्ती सलमान,मुफ्ती मोहम्मद निजामुद्दीन, क़ारी मोहम्मद उमर,मौलाना मोहम्मद शहजाद रज़ा,मौलाना उमर फारुख,मौलाना रेहान, मौलाना मोहम्मद अदनान,मौलाना फरजान, एफ०एम०Who चार्ल्स मसीह, विक्की , उपकार सिंह बी सी पी एम आदि उपस्थित रहे।

