गाजियाबाद

लोनी मेट्रो विस्तार की मॉनिटरिंग को लेकर मेट्रो संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी में मेट्रो विस्तार की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही लोनी मेट्रो संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी गाजियाबाद से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान समिति के संयोजक  विनोद कुमार और सह-संयोजक हाजी सरफराज अहमद ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि दिल्ली मेट्रो द्वारा शिव विहार मेट्रो स्टेशन से मंडौला विहार (गाजियाबाद जनपद की सीमा तक) मेट्रो विस्तार की स्वीकृति पिछले वर्ष ही दी जा चुकी है। इसके बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा आवास विकास परिषद, यूपीसीडा, नगर निगम तथा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्वे कराने की बात कही गई थी।
मेट्रो संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी से मांग की कि लोनी मेट्रो विस्तार परियोजना की मॉनिटरिंग स्वयं जिलाधिकारी महोदय करें, ताकि यह महत्वाकांक्षी परियोजना शीघ्र धरातल पर उतर सके। इस पर जिलाधिकारी गाजियाबाद ने समिति को आश्वस्त किया कि प्राप्त पत्र पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
आश्वासन मिलने पर समिति के संयोजक  विनोद कुमार एवं सह-संयोजक हाजी सरफराज अहमद ने जिलाधिकारी का सहयोग का आश्वासन देने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लोनी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जे.पी. शर्मा एवं सचिव विजय आनंद भी उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button