मध्य प्रदेश
पत्रकारों से मोबाइल छीनने वाले BMO की शिकायत
SDM आयुष जैन को ज्ञापन सौंप दिया 3 दिन का अल्टीमेटम!
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
छतरपुर जिले के लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं को उजागर करने पर BMO डॉ. लखन अहिरवार द्वारा पत्रकारों से मोबाइल छीनकर की गई अभद्रता के विरोध में आज समस्त पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया।
SDM आयुष जैन को सौंपे गए ज्ञापन में BMO पर कार्रवाई, डॉक्टरों की मनमानी, बाहर की महंगी दवाइयां लिखे जाने और अवैध पैथोलॉजी लैब की जांच की मांग की गई है। पत्रकार संघ अध्यक्ष आशीष अवस्थी जी ने स्पष्ट किया कि यदि 3 दिनों के भीतर जांच कर कार्रवाई नहीं हुई, तो पत्रकार संघ गांधी चबूतरे पर अनशन करेगा



