वार्ड और अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदारी की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी गर्माहट
Discussions about strong contenders for ward and president positions have heightened political heat.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखण्ड नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर पाकुड़ नगर परिषद में चुनावी सरगर्मी तेज होती दिख रही है। वार्ड स्तर पर वार्ड संख्या-4 में तीन प्रत्याशियों की टक्कर है, जिसमें एक प्रत्याशी की चर्चाएं खास बनती दिखाई दे रही हैं। वहीं, वार्ड संख्या-5 में सात उम्मीदवारों में से एक की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। इसके अलावे वार्ड संख्या-1 और वार्ड संख्या- 13 भी चुनावी रुझानों में एक स्पष्ट दिशा का संकेत दे रहे हैं। हालांकि आदर्श आचार संहिता के प्रभाव के कारण चुनावी माहौल का आंकलन करना कुछ हद तक कठिन हो रहा है, लेकिन स्थानीय राजनीतिक गलियारों में प्रत्याशियों की सम्भावित स्थिति पर चर्चा जारी है। पाकुड़ नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुरुआती चर्चाओं में दो उम्मीदवारों की प्रबल दावेदारी नजर आ रही थी, मगर हालिया चुनावी हलचल के दौरान तीसरे प्रत्याशी का नाम भी चर्चित हो गया है। राजनीतिक विश्लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि यह प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में सक्षम हो सकते हैं। इस तरह, वर्तमान रिपोर्ट में दस में से तीन नाम प्रबल दावेदारी की दौड़ में प्रमुख रूप से सामने आए हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, चुनावी माहौल में बदलाव और त्रिकोणीय मुकाबले की सम्भावना बढ़ रही है। विशेषज्ञों और नागरिकों का मानना है कि जनता को अपने मताधिकार का प्रयोग करते समय पाकुड़ की जनहित और पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र की सार्वांगीण विकास के ध्यानार्थ सही प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए।


