बिजनौर

कुत्ते को साथ लेकर कुएं में गिरा गुलदार, कड़ी मस्कट के बाद हुआ दोनों का रेस्क्यू 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 बिजनौर। जिले में गुलदारों का आतंक व्याप्त है। दिनों दिन इनकी संख्या बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे गुलदार के आतंक के बीच बुधवार को देर स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुरा जमाल में आबादी में घुस आए एक गुलदार ने किसान राजबीर सिंह पुत्र जगदीश सिंह मालिक के सामने ही उसके पालतू कुत्ते को सड़क पर घुमाने के दौरान अपना शिकार बना लिया लेकिन रात के अंधेरे में गुलदार कुत्ते को लेकर एक गहरे कुएं में जा गिरा।किसान का शोर सुनकर इकठ्ठा हुए ग्रामीणों ने कुएं में गुलदार और कुत्ते को देखकर प्रशासन और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग से डिप्टी रेंजर विजय भारत सिंह ,हरदेव सिंह,वन दरोगा तेजपाल सिंह,नरेश कुमार,और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर गुलदार और कुत्ते को बाहर निकाला। घटना के बाद जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तो वहीं डिप्टी रेंजर विजय भारत सिंह ने बताया कि गुलदार को उसका इलाज करने के बाद घने जंगलों में सकुशल रूप से छोड़ दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button