मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाने और स्तनपान के महत्व को समझाने हेतु माताओं को करे प्रेरित – उपायुक्त
Motivate mothers to increase public awareness towards maternal and child health and explain the importance of breastfeeding - Deputy Commissioner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले में 1 से 7 अगस्त 2025 तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और भविष्य की नींव मजबूत करना है। उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नवजात शिशुओं को स्तनपान के प्रति जागरूकता को लेकर माताओं को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त मनीष कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यह सप्ताह मातृ- शिशु स्वास्थ्य के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाने और स्तनपान के महत्व को समझाने का अवसर है, इसलिए सभी माताओं को इसके लिए प्रेरित करें।स्तनपान किसी नवजात के लिए जीवन रक्षा का पहला कदम है। जन्म के पहले घंटे में स्तनपान करवाने से शिशु को संपूर्ण पोषण और प्रारंभिक रोग प्रतिरोधक क्षमता प्राप्त होती है। सभी माताएं, अभिभावक और समुदाय स्तनपान की अहमियत को समझें और नवजात के बेहतर भविष्य के लिए इसे अपनाए।



