बरेली

2026  के प्रथम मंगलवार पर श्री हरि मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में पहले मंगलवार को भक्तों का सैलाब उमड़ा ।सुबह के सत्र में मंदिर के मुख्य पंडित श्री तिवारी जी व सुनील शास्त्री जी के द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन व शृंगार किया गया। भक्तजनों द्वारा इस मंगलवार को अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु  श्री हनुमान जी की पूजा की गई। शाम के सत्र में महिला मंडल द्वारा सामूहिक सुंदर काण्ड का पाठ किया गया और उस के बाद श्री हरि संकीर्तन मंडल द्वारा श्री हनुमान जी के भजनों के माध्यम से रसधारा बहाई गई । उसके बाद सभी उपस्थित भक्तजनों द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और श्री हनुमान जी की सामूहिक आरती हुई, व शयन आरती के पाश्चात्य सभी को भंडारा प्रसादी दी। सुबह  प्रातः काल में आरती के पाश्चात्य मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी राहगीरों को गरमागरम चाय का वितरण भी किया गया। सेवा में अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा,अश्वनी ओबेरॉय,संजय आनन्द,रंजन कुमार,गिरीश आनंद,अनुराग शर्मा,अनिल चड्ढा,आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button