अमरोहा

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

गजरौला में 217 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को गजरौला स्थित शिव इंटर कॉलेज, स्टेशन रोड में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विकास खंड धनौरा, गजरौला एवं बछरायूं के अलावा नगर क्षेत्र धनौरा, गजरौला और बछरायूं के कुल 217 जोड़ों का रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनोरा विधायक राजीव तरारा तथा ब्लॉक प्रमुख गजरौला भीमाशी चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल है, जो सामाजिक समानता और सम्मान के साथ विवाह संपन्न कराने में सहायक सिद्ध हो रही है।
 इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, सहायक आयुक्त जिला उद्योग केंद्र, खंड विकास अधिकारी धनौरा, गजरौला एवं बछरायूं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपतियों को शासन की ओर से निर्धारित लाभ एवं उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी नवविवाहित दंपतियों को उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button