आपदा के दौरान जागरूक लोग निभा सकते हैं अहम भूमिका :: योगेंद्र डिमरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद : गाजियाबाद में उपाध्यक्ष (मुख्य सचिव स्तर) उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी, पीएसएम ,एबीएसएम,वीएसएम, अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल (सुरक्षा चक्र), भूकंप एवं केमिकल हजार्ड जो देश के तीन राज्यों में दिल्ली,उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 1 अगस्त 2025 को होने जा रही है जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य से दो जनपद गाजियाबाद और गौतम बुध नगर को चुना गया है। दोनों जनपदों में क्या तैयारी की गई है इसकी समीक्षा के लिए उपाध्यक्ष द्वारा दोनों जनपदों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित जनपद गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद के सम्बंधित अधिकारीगण, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, एनसीसी,आपदा मित्र, एनजीओ सहित अन्य उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष योगेन्द्र डिमरीदिये ने आवश्यक दिशा—निर्देश दिए और कहा कि आपदा के दौरान किसी भी पैनिक नहीं होना चाहिए। इस दौरान सम्बंधित क्षेत्र के नोडल को यह देखना चाहिए कि कहां ज्यादा मैन फोर्स भेजने की आवश्यकता है या किसी प्रकार से शीघ्र से शीघ्र लोगों की जानमाल की सुरक्षा करनी है। इसके लिए जरूर है कि सम्बंधित नोडल अधिकारी अपने स्तर पर भी स्थानीय लोगों एनजीओ, आपदा मित्रों सहित अन्य से समन्वय बनाकर रखे, जिससे उन्हें मौके पर ही मैनफोर्स उपलब्ध हो जाए। साथ ही लोगों में समय—समय पर आपदा से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर, पम्पलेट, बैनर, मीडिया के माध्यम से जनहित में वृहद स्तर पर प्रचार—प्रसार किया जाएं। जब लोगों में जागरूकता आयेगी तब आपदा के दौरान जागरूक लोग स्वयं व दूसरों को भी सुरक्षित रखने का कार्य कर पायेंगे। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी तैयारियों को जमीनी स्तर करें। कारगिल विजय दिवस के मौके पर उन शहीदों को भी याद किया और उनके परिवार वालों को भी सम्मानित किया।



