बागपत

प्रमेन्द्र तोमर बने शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बड़ौत। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठन को और मजबूत करते हुए जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसी कड़ी में भाजपा नेता प्रमेन्द्र तोमर को जिला संयोजक बनाया गया है।

संयोजक बनाए जाने पर प्रमेन्द्र तोमर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएँगे। उन्होंने कहा –
“शिक्षक एमएलसी चुनाव हमारे लिए बेहद अहम है। पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और शिक्षकों के आशीर्वाद से भाजपा जिले से प्रचंड जीत हासिल करेगी।”

प्रमेन्द्र तोमर ने स्पष्ट किया कि 2020 की तरह इस बार भी जीत का परचम लहराना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग समाज का मार्गदर्शक होता है और भाजपा सरकार ने शिक्षकों के हित में अनेक योजनाएँ लागू की हैं। इन्हीं उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे और घर-घर जाकर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियाँ शिक्षा, रोजगार और पारदर्शिता पर आधारित हैं। ऐसे में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है और संगठन पूरी ताक़त से काम करेगा। पार्टी का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक शिक्षक वर्ग से जुड़कर उन्हें सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत कराया जाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रमेन्द्र तोमर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी और अधिक सशक्त होकर शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button