ललितपुर

महाराजा अग्रसेन पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग उठायी

सजातीय बंधुओं ने नपाध्यक्ष को भेजा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सुपर मार्केट स्थित अग्रसेन पार्क के सौंदर्यीकरण एवं टीनशैड निर्माण किये जाने की मांग को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों ने एक पत्र नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को भेजा है। पत्र में बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा सुपर मार्केट में अग्रसेन पार्क निर्माण कराया गया था, जिसमें अग्रवाल समाज के प्रवर्तक महाराज अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा स्थापित है। महाराजा अग्रसेन समाज के सभी वर्गों के लिए यह एक प्रेरणास्रोत है। बताया कि विगत कई वर्षों से पार्क में रंगाई-पुताई का कार्य भी नहीं कराया गया है। उक्त पार्क में रंगाई-पुताई, सौंदर्यीकरण एवं एक टीनशेड की अत्यन्त आवश्यकता है। इस पर उन्होंने इन कार्यों को कराये जाने की मांग उठायी है। पत्र देते समय संरक्षक कैलाश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल एड., संजय अग्रवाल के अलावा रमन अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, पुष्पित अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल आदि के हस्ताक्षर अंकित बताये गये हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button