मैनपुरी

मैनपुरी मे भारतीय किसान यूनियन भानू का संगठन विस्तार राष्ट्रीय महासचिव विपिन शुक्ला रहे मौजूद।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मैनपुरी : देश मे सबसे ज्यादा किसाओं की समस्याओ का ध्यान रखने बाली किसान हितेषी पार्टी भारतीय किसान यूनियन भानू की एक अहम बैठक शिव शक्ति गेस्ट हाउस मैनपुरी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव विपिन शुक्ला ने की। बैठक में संगठन के वरिष्ठ एवं पुराने पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्षीय भाषण देते हुए राम चंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि वह संगठन की स्थापना से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मिलकर किसान यूनियन की बागडोर संभालते आ रहे हैं, लेकिन वर्तमान में नई कार्यकारिणी के गठन में पुराने और समर्पित कार्यकताओं की उपेक्षा से उन्हें मानसिक ठेस पहुंची है। सभा को वरिष्ठ राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश संगठन मंत्री आनंद पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित, संजय शुक्ला सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन अपने कार्यकताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हर पदाधिकारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करना चाहिए। संगठन में किसी भी तरह की दलाली और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया किया ज जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रूप सिंह को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सचिन यादव (जिला अध्यक्ष व्यापार सभा), जितेंद्र मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष), पवनेश (मंडल महामंत्री), विक्रांत यादव (पूर्व सभासद), मोर सिंह, आकाश राजपूत, संदीप चौहान, ब्रजकिशोर चौहान, अमर सिंह चौहान, आकाश चौहान, नीरज कुमार, रजनीश राजपूत, विवेक कुमार, सुनील यादव, अर्पित मिश्रा, राजीव मिश्रा, हरिओम पचौरी, मनीष कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button