बरेली

मुख्यमंत्री जी,,हम गरीब पात्रों को आखिर कब मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

बर्षों से लगाए हैँ शौचालय-आवास की आस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जनपद की सदर तहसील स्थित ब्लाक एवं ग्राम पंचायत क्यारा के ग्राम पीपल गौटिया में रहने बाले कई परिवार झुग्गी- झोपड़ी में रहकर कष्टमय जीवन यापन कर रहे हैँ।कष्टमय जीवन यापन करने को मजबूर आधा दर्जन परिवारों ने नम आँखों से अपनी आपबीती बताई कहा सहाब किसी सरकारी योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है और न ही सरकारी अधिकारी/कर्मचारी और राजनैतिक सेवक द्वारा राशन कार्ड,उज्जवला गैस कनेक्शन,पेंशन,शौचालय और आवास योजना आदि किसी  योजना का लाभ भी नहीं दिलाया है। जिस कारण हम सभी पात्र परिवार छोटे-छोटे बच्चों समेत झुग्गी-झोपड़ी और मिट्टी के आशियानों में रहकर कष्टमय जीवन यापन करने को मजबूर हैँ। हम सभी डीएम सहाब और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आवास समेत सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की आस लगाए हुए हैँ। ग्राम पीपल गौटिया में दो बेटों और तीन बेटियों तथा एक्सीडेंट में घायल हुए पति बीरपाल कश्यप समेत पन्नी की झुग्गी- झोपड़ी में रह रही विमला देवी भूमि हीन ने बताया कि राशन कार्ड आन लाइन कराने के बाद कई महीनों से कार्यालय के चक्कर लगा रही हूँ अभी तक राशनकार्ड नहीं बनाया गया है जिस कारण उज्ववला गैस कनेशन नहीं मिल सका है वहीं जिम्मेदारों द्वारा,शौचालय,पेंशन और आवास मुहिया कराया है क्योंकि उनके पास जिम्मेदारों को देने को मोटी रकम नहीं थी।झोपड़ी-पन्नी में रहने बाली विमला की आपबीती बताते समयं आँखे भर आई। गरीब पात्रों के पास तीन-तीन हजार रुपए न होने के कारण सर्वें कर्मचारियों ने उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना उचित नहीं समझा जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और छोटे बच्चों घर को भगवान भरोसे छोड़कर जिलाधिकारी बरेली अभिनाश सिंह से मिलकर सरकारी योजनाओं की फरियाद  लगाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button