हापुड़ देहात मंडल की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हापुड़ देहात मंडल की बैठक राणा फार्म हाउस, ग्राम ढाना में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री श्री विकास अग्रवाल जी उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश त्यागी जी ने की। साथ ही जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा श्री अमित सिवाल जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्री अमित चौधरी जी, डॉ. के. पी. राणा जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री महेंद्र कोरी जी, श्री अमित शिशौधिया जी, श्री श्रवण तोमर जी, मंडल मंत्री श्री राहुल त्यागी जी, सहित सभी बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक भी बैठक में सम्मिलित हुए।बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए



