बाराबंकी

लोधेश्वर महादेवा में विश्वनाथ मंदिर की तरह होगा निर्माण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी । महादेवा काॅरिडोर का 200 करोड रुपये से निर्माण होना है। इसके लिए 127 संपत्तियों का 48 करोड़ से अधिग्रहण किया जा चुका है। इसमें मकान के साथ कामर्शियल भवन भी शामिल हैं। प्रस्तावित कॉरिडोर योजना को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। काॅरिडोर निर्माण के लिए भवनों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इससे सितंबर माह से कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
ध्वस्तीकरण प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को पहले दिन तीन मकानों को बुलडोजर चलाकर ढहाया गया। डीएम ने अधिग्रहण के बाद ढहाए जाने वाले पक्के निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विवेकशील यादव को नोडल अधिकारी नामित किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button