बरेली
फाग उत्सव को बरेली के कलाकारों ने बनाया मनमोहक प्रस्तुतियों का उत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बदायूं क्लब, बदायूं में बीती रात फाग उत्सव आयोजन में होली के रंग बरसे, कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। होली के अवसर पर क्लब सदस्यों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन से पूर्ण अनेक कार्यक्रमों ने सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। गुलाल एवं फूलों की होली से कार्यक्रम होलीमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। इस अवसर पर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ पंजीकृत कलाकार रवि प्रकाश एण्ड पार्टी बरेली द्वारा गणेश वन्दना, ब्रज की होली, महारास एवं भारतीय संस्कृति को संरक्षित करते हुए भारतीय वेशभूषा में भारतीय संस्कृति से जुड़े लोकगीत, रुहेलखंडी लोकनृत्य, राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से भाव विभोर करके कार्यक्रम को स्मरणीय बना दिया किया।
निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना ने बदायूं क्लब बदायूं सचिव डॉ अक्षत अशेष , सम्मानित नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी का आभार प्रकट करते हुए कहा ऐसे पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहें हैं जो समाज में एकता, समसरता एवं भाई चारे को बनाए रखने में कारगर हैं, महोत्सव में कार्यक्रम आवंटित करने के लिए हम सभी कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश का हृदय से आभार प्रकट करते हैं।



