श्रीकुमार सरकार दूसरी दफा जिलाध्यक्ष चयनित होने पर कांग्रेसियों में खुशी, किया जोरदार स्वागत
Congressmen rejoice over Shrikumar Sarkar being elected district president for the second time, receive a rousing welcome

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते 6 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रीकुमार सरकार को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह नियुक्ति अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत की गई है। इस अवसर पर श्रीकुमार सरकार ने अपनी पुनः नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, झारखण्ड प्रदेश प्रभारी के. राजू, तथा प्रदेश अध्यक्ष कमलेश केशव महतो के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा पुनः जताए गये विश्वास और सहयोग के लिए भी तहेदिल से धन्यवाद दिया। अपने सम्बोधन में श्रीकुमार सरकार ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और इमानदारी के साथ कार्य करते हुए सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं के विश्वास, भावना और सहभागिता को सम्मान दूंगा। साथ ही वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं संगठित करने का हर संभव प्रयास करूंगा।



