
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र में लोन के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में तीन भाइयों और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्चों के मकान बनाने के लिए रिश्तेदारों से लगभग पांच लाख रुपये उधार लिए थे मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र के गाँव ढकिया नरू निवासी दयाराम ने उमरारा गांव के प्रकाश पासी, उसके भाई रोहन और गुड्डू के खिलाफ यह शिकायत की है। दयाराम ने बताया कि उसने अपने बच्चों के लिए मकान बनाने के लिए रिश्तेदारों से लगभग पांच लाख रुपये उधार लिए थे। जब उसने बैंक से लोन लेने का विचार किया, तो आरोपियों ने उसे जल्दी लोन दिलाने का आश्वासन दिया।
दयाराम ने अपनी पत्नी के आधार और पैन कार्ड की जानकारी उन्हें दी। तीन जून को एक्सिस बैंक में खाता खुलवाने के बाद आरोपी ने उसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए। दो महीने बाद, बैंक से साढ़े ग्यारह लाख रुपये आए, लेकिन आरोपियों ने उससे दस लाख रुपये ले लिए। जब दयाराम ने पैसे मांगे, तो उसे धमकाया गया। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला कर लिया है।



