बरेली

रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस ने आयोजित की हस्बैंड-वाइफ नाइट 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस द्वारा एक यादगार हस्बैंड-वाइफ नाइट का आयोजन एक निजी होटल में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने अपने जीवनसाथियों के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न रोचक और मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया, जिनमें कपल गेम्स, हाउसी  एवं कई मजेदार एक्टिविटीज़ शामिल रहीं।
कपल गेम में संदीप मेहरा, मनीषा मेहरा तथा विवेक अग्रवाल, सीमा अग्रवाल ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें क्लब द्वारा आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्लब की चार्टर अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के साथ-साथ क्लब में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button