
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ बड़कागांव प्रखंड के चंदौल पंचायत अंतर्गत बड़कीबागी यादव भवन के समीप एक सर्वजातीय महा समिति पुन्दोल क द्वारा बैठक की गई ।जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष विनोद यादव ने किया। बैठक में सर्वसमिति से प्रत्येक मंगलवार को बड़की बागी में सप्ताहिक बाजार लगाने का निर्णय लिया गया । बैठक में लिए गए निर्णय को लेकर विनोद यादव ने बताया कि हम लोगों के यहां बाजार नहीं रहने के कारण कई परेशानियों से लोगों को गुजरना पड़ता था। सर्वजातीय महासमिति के निर्णय के पश्चात बड़की बागी में प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगाने का निर्णय लिया गया है। बाजार के लगने से लोगों को कई प्रकार की फायदे होंगे। किसान साग सब्जी अपने बाजार में ही बेच सकेंगे जिससे किसानों की आर्थिक उन्नति होगी, कई समस्याओं का समाधान होगा लोगों को सब्जी खरीदने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। बाजार 1 किलोमीटर व्यास दूरी तक नशा मुक्त रहेगा, किसी को नशा मांस मदिरा बेचने की इजाजत नहीं रहेगी। ताकि बाजार में शांति बना रहे। आज मंगलवार को 3 बजे शाम सर्वजातीय समाज के अध्यक्ष विनोद यादव,सचिव मो नौशाद आलम एवं कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह व पदाधिकारियों के द्वारा नारियल फोड़कर बाजार का उद्घाटन कर शुभारंभ किया जाएगा । बैठक में विनोद यादव,रंजन पांडेय ,अवधेश सिंह,महेंद्र यादव,मो नौशाद आलम,जगरनाथ यादव,राहुल पासवान,अजय राज,कन्हैया प्रजापति,आशीष यादव,विशाल पांडे,प्रभु यादव,तुषार सिंह,सत्यम पासवान आदि ग्रामीण मौजूद थे ।



