असम

असम के विश्वनाथ जिले में 125वीं जयंती पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि।  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम: भारत के महान शिक्षाविद, विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आज देश के विभिन्न हिस्सों की तरह असम के विश्वनाथ जिले में भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। विश्वनाथ जिला प्रशासन की पहल पर जिला आयुक्त के सम्मेलन कक्ष में आज यह जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अनुसार, विश्वनाथ के जिला आयुक्त मुनिंद्र नाथ नाटे ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित की और समाज के प्रति उनके योगदान पर संक्षिप्त दृष्टि डाली। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए सेवानिवृत्त प्रोफेसर, सुवक्ता तथा विश्वनाथ चारआली नगर पालिका के अध्यक्ष अमरज्योति बोरठाकुर ने मानवता के उपासक और सिद्धांतों के दृढ़ व्यक्ति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उपलब्धियों पर संक्षिप्त भाषण दिया। भारतीय इतिहास में उनकी छवि एक मेहनती और संघर्षशील व्यक्तित्व की है, जो उनकी मृत्यु के इतने वर्षों बाद भी कई भारतीयों के लिए आदर्श और मार्गदर्शक बने हुए हैं, ऐसा मुख्य वक्ता ने कहा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के आज के कार्यक्रम में बिहाली सम जिला आयुक्त ध्रुवज्योति दास, अतिरिक्त जिला आयुक्तगण क्रमशः राकेश डेका, संगीता बोरठाकुर और असीम बर्गोहाईं, विश्वनाथ के सर्कल अधिकारी माधुर्य पराशर, सहायक आयुक्तगण क्रमशः पुस्पांकर पातिर, दीक्षित दास, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button