मेरठ

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। नगर पंचायत दौराला के वार्ड-03 में पूर्व चेयरमैन नवीन शर्मा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 123वां एपिसोड सुना। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
मुख्य अतिथि सिवाल खास विधानसभा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह रहे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह (भोलू), हरेंद्र सिंह, ललित चौहान, धर्मेंद्र अहलावत, गजेंद्र सिंह, संध्या त्यागी, कैलाश शर्मा, रामबीर अहलावत, अमित गुप्ता, डॉ. सतबीर पाल, डॉ. ईश्वर पाल, संजय नामदेव, प्रदुमन जैन, अक्षय गुप्ता, अंकुर चौहान, डॉ. धनेश कुमार, मिंटू कश्यप, अमित प्रधान सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button