जामताड़ा

मोहनपुर में घर के अंदर गमछे से लटका मिला युवक का शव

हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा : करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव उसके घर में गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान बीरू तुरी, पिता मानिक तुरी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के आदेश पर एस ई आलम अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर शव लटका मिला, वहां फंदे की ऊंचाई जमीन से काफी कम थी। वहीं मृतक के शरीर पर खून के निशान मिलने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में ग्रामीणों में आशंका है कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है।
घटना के समय मृतक की पत्नी भी घर पर मौजूद नहीं थी। वह बाहर गई हुई थी। पत्नी ने भी हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button